



अजमेर। अजमेर नगर निगम के वार्ड 75 के पूर्व भाजपा पार्षद रमेश चेनानी ने राजस्थान का पंछी डिजिटल न्यूज चैनल से विशेष बातचीत में अपने पांच वर्ष के कार्यकाल का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में वार्ड 75 में कुल लगभग 6 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए, जिनमें से करीब 1.5 करोड़ रुपये के कार्य स्वयं उनके प्रयासों से और 4.5 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य उत्तर क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सहयोग से कराए गए।
अजमेर नगर निगम के वार्ड 75 के पूर्व भाजपा पार्षद चेनानी ने बताया कि यूआईटी कॉलोनी में सीवरेज लाइन, पेयजल पाइपलाइन और वॉल-टू-वॉल सड़कों का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही सामुदायिक भवन, कचरा डिपो, भास्कर ऑफिस के पीछे नाले का निर्माण और पास की सड़क का पुनर्निर्माण भी कराया गया। बलदेव नगर गली नंबर 1 और 3, बाबा गोपाल दास कॉलोनी, अंबिकेश्वर कॉलोनी तथा पंचशील सी ब्लॉक में सड़कों और नालियों का निर्माण व पेंचवर्क कार्य संपन्न हुए। पंचशील सी ब्लॉक में ट्यूबवेल की स्थापना और वार्ड के विभिन्न स्थानों पर 9 हैंडपंप लगाए गए ताकि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
अजमेर नगर निगम के वार्ड 75 के पूर्व भाजपा पार्षद चेनानी ने बताया कि करनी नगर में सीवरेज लाइन व सड़क निर्माण, विनायक नगर, पायलट नगर, गोकुलधाम, हाबल नगर और कैलाश विहार की विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण कार्य भी कराए गए। इसके अतिरिक्त पन्नाधाय गार्डन, सी ब्लॉक मंदिर गार्डन का पुनरुद्धार तथा गोकुलधाम गार्डन की चारदीवारी का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड में स्वच्छता अभियान को निरंतर चलाया गया और घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा गया।
अजमेर नगर निगम के वार्ड 75 के पूर्व भाजपा पार्षद चेनानी ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चेनानी ने बताया कि राजकीय डिस्पेंसरी और पंचशील स्थित सेटेलाइट अस्पताल में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय विधायक के सहयोग से सेटेलाइट अस्पताल में सोनोग्राफी सहित अन्य जांच सुविधाएं शुरू कराने की दिशा में कार्य हो रहा है, जिससे अजमेर के प्रमुख अस्पताल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, अजमेर (जेएलएन) पर मरीजों का बढ़ता दबाव कम किया जा सके। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए भी प्रयास जारी हैं।
अजमेर नगर निगम के वार्ड 75 के पूर्व भाजपा पार्षद चेनानी ने बताया कि कॉलोनीवासियों के सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सामुदायिक भवन की आवश्यकता है, जिसे भविष्य में प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सुशासन, पारदर्शिता और विकास के साथ कार्य करना रहा है। “वार्ड आदर्श तो प्रदेश उत्तम” के संकल्प के साथ वे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका सहयोग के मंत्र पर कार्य कर रहे हैं।
अजमेर नगर निगम के वार्ड 75 के पूर्व भाजपा पार्षद चेनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों के समर्थन व आशीर्वाद के लिए आभार जताया और कहा कि आने वाले निकाय चुनावों में वे विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएंगे।