Wednesday, 04 February 2026

“नशा युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा”: एनएसयूआई के नशामुक्ति अभियान में बोले सचिन पायलट


“नशा युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा”: एनएसयूआई के नशामुक्ति अभियान में बोले सचिन पायलट

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर में एनएसयूआई राजस्थान द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उद्देश्य से “युवाओं का युद्ध – ड्रग्स के विरुद्ध” नशामुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत “छात्र संवाद” कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जगतपुरा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट रहे। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। यदि युवा जागरूक होकर नशे से दूर रहें, तो देश की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।

एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, सोच और सपनों को नष्ट कर रहा है। एनएसयूआई इस सामाजिक बुराई के खिलाफ हर कॉलेज, हर विश्वविद्यालय और हर गांव तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं को यह विश्वास दिलाता है कि नशा नहीं, बल्कि शिक्षा, संघर्ष और संगठन ही उज्ज्वल भविष्य की असली कुंजी है। साथ ही उन्होंने नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

कार्यक्रम के अंत में विनोद जाखड़ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जनसमूह को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डायरेक्टर के. राम बगेडिया, विधायक मनीष यादव, प्रशांत शर्मा, डी.सी. बैरवा, पीतराम काला, विधायक एवं युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी अनिल चौपड़ा, पूर्व विधायक जी. आर. खटाना, राकेश पारीक, पीसीसी सचिव वेदप्रकाश सोलंकी, इमराम कुरैशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय प्रशासन मौजूद रहा।

Previous
Next

Related Posts