Wednesday, 04 February 2026

फैशन, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का संगम: एनुअल व्हाइट पार्टी 2026 का भव्य आयोजन


फैशन, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का संगम: एनुअल व्हाइट पार्टी 2026 का भव्य आयोजन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के फैशन क्लब एवं आर्द्रा मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में, सहयोगी इंडियन समिट द्वारा आयोजित फैशन इवेंट “एनुअल व्हाइट पार्टी 2026” का भव्य और यादगार आयोजन एमएनआईटी परिसर स्थित वीएलटीसी लॉन्स में किया गया। इस अवसर पर जयपुर एवं आसपास के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्टाइल के साथ अपने परिधानों का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा परिसर फैशन और ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

फैशन और मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन में प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लवीना टंडन, जाने-माने ज्वेलरी डिज़ाइनर इंद्रजीत दास, मिस राजस्थान 2015 निकिता शर्मा, मीनाक्षी वशिष्ठ, आर्द्रा मीडिया के संस्थापक प्रेरक मिश्रा तथा इंडियन समिट के संस्थापक प्रियांश भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, एमएनआईटी फैशन क्लब का प्रतिनिधित्व होमी धाभाई ने किया।

आर्द्रा मीडिया के संस्थापक प्रेरक मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एक आकर्षक फैशन शो से हुई, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने थीम आधारित परिधानों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच प्रस्तुत की। इसके बाद आयोजित डीजे नाइट ने पूरे माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम की थीम के अनुरूप प्रतिभागी और दर्शक सफेद परिधानों में नजर आए, जिससे आयोजन की भव्यता और सौंदर्य और अधिक निखर कर सामने आया। देर रात तक चले इस आयोजन में लगभग 700 विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

इंडियन समिट के संस्थापक प्रियांश भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विभिन्न पॉप-अप स्टॉल्स भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इन स्टॉल्स पर आर्टिफ़िशियल ज्वेलरी, फैशन एक्सेसरीज़ और हस्तनिर्मित उपहारों सहित कई रचनात्मक उत्पाद उपलब्ध थे। रेड कार्पेट अनुभव, संगीत, फैशन और मनोरंजन के समन्वय ने इस आयोजन को युवाओं के लिए एक यादगार अनुभव बना दिया।

एमएनआईटी फैशन क्लब के होमी धाभाई ने कहा कि एनुअल व्हाइट पार्टी 2026 का सफल आयोजन इस बात का प्रतीक है कि एमएनआईटी जयपुर न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि विद्यार्थियों के रचनात्मक, सांस्कृतिक और व्यक्तित्व विकास को भी समान महत्व देता है।

Previous
Next

Related Posts