Monday, 15 December 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला—"लुटेरे हमसे बात क्या करेंगे, भ्रष्टाचार के जननायक हैं"


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला—"लुटेरे हमसे बात क्या करेंगे, भ्रष्टाचार के जननायक हैं"

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सोमवार को प्रतापनगर स्थित आरयूएचएस हॉस्पिटल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय आरोग्य शिविर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेताओं को लुटेरा” बताया और कहा—“वो लुटेरे हमसे बात क्या करेंगे, जो भ्रष्टाचार के जननायक हैं।”

मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन की शुरुआत में दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस सरकार के पिछले 5 वर्षों का तुलनात्मक उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की नींव पर काम करने वाली पार्टी को जनता के सामने बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि एक-दो लोग तो केवल बोलते ही बोलते हैं… कहने को कुछ नहीं होता, वे केवल ट्वीट करते रहते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी कटाक्ष किया और कहा कि भाजपा सरकार ने दो साल में वो काम कर दिखाया, जो कांग्रेस पांच साल में भी नहीं कर सकी।

युवाओं और भर्तियों को लेकर कांग्रेस पर हमला

युवाओं के भविष्य को लेकर कांग्रेस शासन पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। पारदर्शी भर्तियां दी जा रही हैं और आने वाले समय में और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।”

आरजीएचएस और स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं का मुद्दा

मुख्यमंत्री शर्मा ने कांग्रेस शासन में हुई स्वास्थ्य योजनाओं की गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि आरजीएचएस योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं।
उन्होंने कहा—“कांग्रेस के समय निजी अस्पतालों को खुली लूट की छूट मिली हुई थी। हमारी सरकार ने ऐसे अस्पतालों और डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की है और आगे भी कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आने वाले वर्षों में इन्हें और मजबूत करने की बात कही।

Previous
Next

Related Posts