Saturday, 29 August 2026

भाजपा ने तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों के लिए पीयूष गोयल को तमिलनाडु और बैजयंत पांडा को असम की कमान


भाजपा ने तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों के लिए पीयूष गोयल को तमिलनाडु और बैजयंत पांडा को असम की कमान

भाजपा ने 2026 में होने वाले तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए सोमवार को दोनों राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं भाजपा सांसद बजयंत पांडा को असम विधानसभा चुनाव की कमान दी गई है।

तमिलनाडु में गोयल के साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नागरिक उड्डयन व सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु में वर्तमान में DMK और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है, ऐसे में भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए उच्चस्तरीय तैयारी शुरू कर दी है।

असम में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के साथ दो सह-प्रभारी नियुक्त हुए हैं—जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शनाबेन जारदोश। असम में फिलहाल भाजपा सरकार है और हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री हैं।

इन नियुक्तियों के बाद पार्टी दोनों राज्यों में संगठन सुदृढ़ करने, रणनीति तय करने और चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

    Previous
    Next

    Related Posts