राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही हंगामे और तीखी बहस के साथ शुरू हुई। नए जिलों और संभागों को खत्म करने के मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नियमों का हवाला देते हुए बहस की अनुमति नहीं दी।
हंगामे के कारण दो बार स्थगित हुई कार्यवाही: पहली बार 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।दोपहर 12:30 बजे फिर शुरू हुई, लेकिन कांग्रेस का विरोध जारी रहा।शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी की और सरकार पर फैसले वापस लेने का आरोप लगाया।विधानसभा अध्यक्ष ने फिर से कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।
7 फरवरी को आधे घंटे की चर्चा का आश्वासन: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 7 फरवरी को नए जिलों के मुद्दे पर आधे घंटे की चर्चा की अनुमति दी।कांग्रेस के रामकेश मीणा और सुरेश मोदी को बोलने कीअनुमति दी गई।नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस के तीन विधायकों को बोलने की मांग की, लेकिन स्पीकर ने इसे ठुकरा दिया।
भाजपा और कांग्रेस विधायकों ने अपने क्षेत्रीय मुद्दे उठाए: भाजपा विधायक राजेंद्र ने महुआ को नया जिला बनाने की मांग की।भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने जहाजपुर को मगरा क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी।विधायक कुलदीप ने विराटनगर में अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा ब्लास्टिंग से जनता को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया।निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोलर पैनल लगाने वाली कंपनियों द्वारा गोचर और ओरण भूमि पर पेड़ों की कटाई रोकने की मांग रखी।
पूर्व कांग्रेस विधायक पर जमीन हड़पने के आरोप पर हंगामा:भाजपा विधायक केसाराम चौधरी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया।शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- "कांग्रेसियों ने भगवान की जमीन को भी नहीं छोड़ा, उसे भी हड़प लिया।"नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति जताई और दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक हो गई।
महिला छात्रावास निर्माण पर विवाद: जनजातीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि जनजाति विभाग महिला छात्रावास नहीं खोलता।कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने आरोप लगाया कि सरकार जनजातीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जवाब दिया कि "अगर आपको लगता है, तो वृद्ध आश्रम चल रहे हैं, वहां महिला और पुरुष दोनों रह सकते हैं।"
राज्यपाल अभिभाषण पर बहस: भाजपा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने राज्यपाल के अभिभाषण को राजस्थान के विकास का रोडमैप बताया।भाजपा विधायक छोटे सिंह ने जल जीवन मिशन में घोटाले की जांच की मांग की।कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कई घोषणाएं केवल कागजों में हैं।उन्होंने पूछा- जयपुर में हाइटेक सिटी की घोषणा हुई थी, लेकिन अब तक जमीन चिन्हित क्यों नहीं हुई?1650 रोडवेज भर्ती की घोषणा हुई थी, लेकिन केवल 500 पदों पर भर्ती निकाली गई।
भाजपा विधायक का आरोप- "बांग्लादेशी चला रहे अवैध ई-रिक्शा": भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने जयपुर में अवैध बांग्लादेशी ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की मांग की। सरकार ने कहा कि सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें किराए पर लेने पर विचार किया जा रहा है, नई बसें नहीं खरीदी जाएंगी।