



मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया। राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा, और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। कुल 70 सीटों के लिए यह चुनाव होगा, जिसमें 58 सीटें सामान्य और 12 आरक्षित सीटें हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीते चुनावों में उठे विवादों और शंकाओं पर विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा:
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि दिल्ली में भारत की विविधता और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतिबिंब दिखता है। हर राज्य, संस्कृति और क्षेत्र के लोग यहां मिलते हैं। उन्होंने कहा, “दिल्लीवासियों की जिम्मेदारी है कि वे दिल से मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।”
राजीव कुमार ने कहा कि भारत जल्द ही 100 करोड़ वोटरों वाला देश बन जाएगा। यह लोकतंत्र की शक्ति और लोगों की भागीदारी को दिखाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली में एक बार फिर बड़ी संख्या में मतदान होगा।
राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव और दिल्ली चुनाव के बीच मतदाता सूची में गलत मतदाताओं को जोड़े जाने, कुछ को हटाए जाने, ईवीएम मैनिपुलेशन और 5 बजे के बाद वोट प्रतिशत बढ़ने के आरोप लगाए गए थे। इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर दिया।
चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और जनता से चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करने और लोकतंत्र की सफलता सुनिश्चित करने की अपील की है।