Saturday, 29 August 2026

उदयपुरवाटी: बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल सत्यनारायण स्वामी की अचानक गोली चलने से मौत, पैतृक गांव किरोड़ी नोहरा में किया अंतिम संस्कार


उदयपुरवाटी: बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल सत्यनारायण स्वामी की अचानक गोली चलने से मौत, पैतृक गांव किरोड़ी नोहरा में किया अंतिम संस्कार

उदयपुरवाटी के किरोड़ी नोहरा निवासी बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल सत्यनारायण स्वामी की अचानक गोली चलने से मौत हो गई। घटना के बाद मंगलवार को तीर्थ स्थल किरोड़ी स्थित मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सत्यनारायण स्वामी (49) 1997 में सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भर्ती हुए थे और फिलहाल राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में तैनात थे। 21 अक्टूबर को नाका ड्यूटी के दौरान गलती से सर्विस राइफल चलने से उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है, तीनों अविवाहित हैं।

मंगलवार को तिरुपति बालाजी मंदिर से उनके घर तक तिरंगा रैली निकाली गई। बीएसएफ के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी और उनके बेटों को तिरंगा भेंट किया।

    Previous
    Next

    Related Posts