Wednesday, 16 July 2025

भाजपा विचार और संगठन तंत्र के बल पर जनता तक पहुंचाए सरकार के कार्य: डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल


भाजपा विचार और संगठन तंत्र के बल पर जनता तक पहुंचाए सरकार के कार्य: डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, मीडिया, सोशल और आईटी विभाग के साथ संवाद किया और संगठन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का विचार और संगठन तंत्र डबल इंजन की सरकारों द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रमुख माध्यम है। भाजपा का संगठन परिवार जैसा है, जिसमें हर सदस्य अपनी भूमिका निभाता है।

डॉ. अग्रवाल ने भाजपा की विचारधारा की विशेषता पर जोर देते हुए कहा कि यह विचारधारा देश और दुनिया में स्वीकार्य हो रही है। संगठन की ताकत से ही भाजपा को निरंतर सफलता मिलती रही है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जनसंपर्क को और सशक्त बनाएं और सरकार के कामों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।

सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का आह्वान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राजस्थान की भूमि विचारधारा के दृष्टिकोण से उर्वर है, और भाजपा को जनता से निरंतर समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं पर संगठन को मजबूत करने और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सरकार से काम करवाने की दौहरी जिम्मेदारी होती है। राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में नियमित रूप से समय दें और संगठन की विचारधारा और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं।

इस बैठक में प्रदेश महामंत्री और भीलवाड़ा से सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक और प्रदेशउपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगडी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, मुकेश दाधीच, सीआर चौधरी, प्रभुलाल सैनी, सरदार अजयपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी, मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हिरेंद्र कौशिक, आईटी संयोजक अविनाश जोशी और कई अन्य विभागों के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

Previous
Next

Related Posts