Thursday, 19 September 2024

भाजपा के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाने का राज्यपाल को किया दावा पेश,राज्यपाल मिश्र ने भजन लाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए किया आमन्त्रित


भाजपा के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाने का राज्यपाल को किया दावा पेश,राज्यपाल मिश्र ने भजन लाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए किया आमन्त्रित

राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार सायं यहां राजभवन में केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सरोज पांडे,राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,भाजपा के चुनाव प्रभारी संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी,प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी,संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक वासुदेव देवनानी और प्रेमचंद बेरवा,पूर्व प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़,प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने मुलाकात की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राज्यपाल मिश्र को राजस्थान में मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा  के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र भी सौंपा।

राज्यपाल मिश्र को केन्द्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने इस दौरान अपने एक सौ पंद्रह विधायकों की सूची भी प्रस्तुत की।



Previous
Next

Related Posts