



जयपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया के बड़े भाई संत कुमार भरतिया के निधन पर व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए बी.सी. भरतिया और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
संत कुमार भरतिया के निधन पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल, कैट चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, सीएआईटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तुंगा वाले) और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा सहित अनेक पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन कोऑर्डिनेशन ग्रुप (MACG) के अखिल भारतीय अध्यक्ष राजेश कुलवाल, खंडेलवाल वैश्य महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रो. रमेश कुमार रावत, राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोईया, मध्य प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक धीरज खंडेलवाल, रेणु रमेश गुप्ता गोकाला, मध्य प्रदेश कैट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, गोविंद असाटी, धीरेन पटेल, उमेश तिवारी और दीपिका गोयल ने भी शोक व्यक्त किया।
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित अनेक राज्यों के पदाधिकारियों ने भी संत कुमार भरतिया के निधन पर संवेदना व्यक्त की।
इसके अलावा कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई और राजनांदगांव सहित देश के कई प्रमुख शहरों से महासभा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और आजीवन सदस्यों ने भी बी.सी. भरतिया और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं।
महासभा की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि संत कुमार भरतिया का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।