Saturday, 29 August 2026

सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या,राज्यपाल मिश्र ने डीजीपी उमेश मिश्रा से फोन पर बात कर ली तथ्यात्मक जानकारीऔर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए दिए निर्देश


सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या,राज्यपाल मिश्र ने डीजीपी उमेश मिश्रा से फोन पर बात कर ली तथ्यात्मक जानकारीऔर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए दिए निर्देश

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजधानी जयपुर में दिन दहाड़े गोली मारकर की गयी हत्या की घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अपराधियों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

मिश्र ने घटना के बारे में जानकारी मिलते ही डीजीपी उमेश मिश्रा से फोन पर तथ्यात्मक जानकारी ली और प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था को सभी स्तरों पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने आम जन की सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी एवं कारगर कदम उठाने के लिए भी विशेष रूप से निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल कलराज मिश्र के निर्देश के बाद डीजीपी उमेश मिश्रा ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश 

जयपुर शहर में सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद राजपाल कल राज मिश्र ने डीजीपी उमेश मिश्रा को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।राज्यपाल मिश्र के निर्देश के बाद उन्होंने पुलिस के आला अफसर को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस मामले में सतर्कता से कार्रवाई की जाए और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के लिएजो भी कदम उठाने की जरूरत हैउसे पर कार्रवाई की जाए ।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने हत्यारों को पकड़ने के लिए की गई कड़ी नाकाबंदीऔर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने प्रदेश भर में पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी उमेश मिश्रा ने संबंधित जिलों में विशेष सतर्कता के साथ ही सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।

Previous
Next

Related Posts