


श्रीकरणपुर से कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी गुरमीतसिंह कुन्नर के निधन की खबर का उनके बेटे रूबी कुन्नर ने खंडन किया है। उनके बेटे रूबी कुन्नर ने कहा कि उनकी तबीयत मंगलवार को सुबह अत्यधिक खराब हो गई थी लेकिन अब स्थिति स्थिर है। कुन्नर को किडनी की तकलीफ के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था।