

BJP विधायक गोपाल शर्मा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर के कार्यकाल में BJP के दो विधायकों, किरोड़ी लाल मीणा और हरीश शर्मा (कोटा) का एनकाउंटर करने की योजना बनाई थी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की यह साजिश भैरों सिंह शेखावत के सशक्त नेतृत्व के कारण असफल रही। गोपाल शर्मा ने किरोड़ी लाल मीणा से सवाल किया कि क्या कांग्रेस उनका एनकाउंटर करना चाहती थी?