

भांकरोटा अग्निकांड के एक महीने के भीतर उसी मोड़ पर फिर एक बड़ा हादसा हुआ। कोयले से भरा ओवरलोड ट्राला यू-टर्न लेते समय पलट गया। गनीमत रही कि दिन में हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना ने प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही उजागर कर दी है, जो कई सवाल खड़े कर रही है।