

जयपुर: राजा पार्क में सिख समाज के नगर कीर्तन में घुसी थार गाड़ी, चालक हिरासत में#jaipur pic.twitter.com/V8HpqarNog
— Rajasthan Ka Panchhi (@RPanchhi) January 2, 2025
जयपुर के राजा पार्क इलाके में सिख समाज के नगर कीर्तन कार्यक्रम में एक अनियंत्रित थार गाड़ी घुसने का मामला सामने आया है। घटना से जुलूस में हड़कंप मच गया और सिख समाज ने विरोध जताया। सूचना मिलने पर एसीपी लक्ष्मी सुथार और SHO तुरंत मौके पर पहुंचे। गाड़ी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।