

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजधानी में बस से 20 किमी का सफर कर व्यवस्थाओं को परखा और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जेएलएन मार्ग की ग्रीनरी और सफाई देखकर संतुष्टि जताई। सीएम ने एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क सुधार, सौंदर्यीकरण और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीतापुरा जेईसीसी में अतिथियों की बैठक और उद्घाटन सत्र की तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।