Saturday, 29 August 2026

देवली-उनियारा उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना का हंगामा, एसडीएम को मारा थप्पड़

0
0

राजस्थान में उपचुनाव के दौरान देवली-उनियारा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना द्वारा हंगामा किए जाने की खबर सामने आई है। मीना ने आरोप लगाया कि ईवीएम मशीन में उनका चुनाव चिन्ह हल्का दिखाई दे रहा है, जिससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बन रही है। इसी विवाद के चलते नरेश मीना ने मालपुरा के एसडीएम अमित चौधरी के साथ बहस में एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद, मीना प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस अधिकारी स्थिति को शांत करने की कोशिश में लगे हुए हैं।