


राजस्थान के केकड़ी में कोटा रोड पर रहने वाले युवक राजकुमार ने मंगलवार दोपहर सीटी थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, यह घटना रुपयों के लेनदेन से जुड़ी है। राजकुमार ने थाने में पहुंचकर पेट्रोल छिड़का और माचिस जलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने उसे रोक लिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें राजकुमार चिल्लाते हुए कुछ व्यक्तियों पर धमकी देने का आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।