Saturday, 29 August 2026

जयपुर में RSS कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोपी नसीब चौधरी के घर चला बुलडोजर

0
0

राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्यों पर चाकू से हमला करने वाले नसीब चौधरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जेडीए ने उसके अवैध निर्माण पर रविवार को बुलडोजर चलाकर घर को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई, जब गुरुवार को एक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नसीब चौधरी ने खीर वितरण कार्यक्रम में चाकूबाजी की थी, जिसमें RSS से जुड़े 10 लोग घायल हो गए थे। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान "जय श्री राम" के नारे गूंजते रहे।