

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय जोधपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में अपने 'अर्धनग्न' बयान पर सफाई दी। दिलावर ने कहा कि उन्होंने "अर्धनग्न" शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि इसका अर्थ समझाया था। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। मैंने केवल यह कहा कि कुछ शिक्षक कम कपड़े पहनकर विद्यालय आते हैं, जिससे बच्चों पर बुरा असर पड़ता है।"