Saturday, 29 August 2026

जयपुर में नकली घी फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 1000 किलो नकली घी जब्त

0
0

मुहाना थाना पुलिस ने आज सुबह केश्यावाला इलाके में एक फैक्ट्री में छापा मारकर लाखों रुपये का नकली घी बरामद किया। फैक्ट्री में सरस और कृष्णा ब्रांड के नकली घी के डब्बे, स्टिकर और कंटेनर पाए गए। दो कर्मचारियों को नकली घी पैकिंग करते हुए डिटेन किया गया। थाना सीआई मदन लाल ने बताया कि करीब 1000 किलो नकली घी जब्त किया गया है। खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए एफएसएल भेजा है। पुलिस नकली घी की सप्लाई वाली दुकानों पर भी कार्रवाई की तैयारी में है।