


महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। हत्या के कुछ घंटे बाद बिश्नोई गिरोह के साथी शुभम लॉकर के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर इसका दावा किया गया। पोस्ट में सलमान खान और दाऊद का नाम लेते हुए गैंग ने चेतावनी दी कि "जो सलमान खान की मदद करेगा, वो भी इस अंजाम का सामना करेगा।" पुलिस ने इस मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार किया है, और घटना की सच्चाई की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।