Saturday, 29 August 2026

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने आरएएस परीक्षाओं पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग

1
0

किरोड़ीलाल मीणा ने आरएएस-2018 परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए CBI जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि समन्वयक शिव सिंह राठौड़ ने अपने करीबी लोगों को कॉपियां दोबारा चेक कराने का मौका दिया, जिससे उन्हें अतिरिक्त नंबर मिले। मीणा ने यह भी दावा किया कि टॉपर को परीक्षा से 7 दिन पहले पेपर मिला था, जिसमें दीपक उप्रेती और राठौड़ की संलिप्तता थी।