


अलवर से जयपुर लाया गया 1000 किलो नकली पनीर खाद्य सुरक्षा टीम के हत्थे चढ़ गया। चार दिनों की रेकी के बाद, 21 सितंबर को अलवर से रवाना होकर जयपुर लाए गए इस पनीर को शनिवार आधी रात जब्त किया गया। पनीर जयपुर के अलग-अलग रेस्टोरेंट और ढाबों पर सप्लाई होना था। राज्य सरकार के "शुद्ध आहार-मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।