


रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघ T 2312 की टेरिटोरियल फाइट के बाद मौत हो गई। उसका शव खंडार रेंज के नाका फरिया के पास गोघाटी में मिला। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में बाघ के शरीर पर कई घाव के निशान मिले हैं। वन अधिकारियों का मानना है कि यह टेरिटोरियल फाइट का नतीजा है। पोस्टमार्टम के बाद बाघ का अंतिम संस्कार राजबाग में किया जाएगा।