


राजस्थान के दौसा में बोरवेल में गिरी दो साल की नन्ही बच्ची नीरू को 15 घंटे बाद आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नीरू खेलते वक्त बोरवेल में गिर गई थी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा, जिसमें 35 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। तमाम चुनौतियों के बावजूद, बच्ची को सुरक्षित बचाया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।