Saturday, 29 August 2026

आरएएस प्रियंका बिश्नोई का निधन, बिश्नोई समाज ने सीबीआई जांच की मांग की

0
0

जोधपुर की पूर्व एसडीएम प्रियंका बिश्नोई (33) का अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल में 15 दिन इलाज के बाद बुधवार देर रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को फलोदी के सुरपुरा गांव में होगा। प्रियंका का 20 दिन पहले जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई। बिश्नोई समाज ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।