Monday, 31 August 2026

जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस के 33 प्रत्याशियों के नाम सामने, वार्ड 88 से 103 और 116 से 132 तक तस्वीर साफ


जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस के 33 प्रत्याशियों के नाम सामने, वार्ड 88 से 103 और 116 से 132 तक तस्वीर साफ

जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की सभी 150 वार्डों की पूरी सूची, 10 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी तय
जयपुर।
जयपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन की समय सीमा खत्म होने के बाद कांग्रेस की प्रत्याशी सूची धीरे-धीरे सामने आ रही है। पार्टी ने भाजपा की तरह सभी 150 वार्डों के उम्मीदवारों की एक साथ सूची जारी करने के बजाय विधानसभा क्षेत्रवार नाम सार्वजनिक करने का तरीका अपनाया है। अब उपलब्ध कांग्रेस प्रत्याशी शीट में 33 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।

नई उपलब्ध सूची में वार्ड 88 से 103 तक 16 प्रत्याशियों और वार्ड 116 से 132 तक 17 प्रत्याशियों के नाम दर्ज हैं। इस तरह इन दोनों वार्ड समूहों में कांग्रेस के कुल 33 प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है।

इससे पहले आदर्श नगर और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस के नाम सामने आए थे। दूसरी ओर भाजपा सोमवार सुबह ही बड़ी सूची जारी कर प्रत्याशी घोषणा के मामले में कांग्रेस से पहले स्थिति स्पष्ट कर चुकी थी।

वार्ड 88 से 103 तक कांग्रेस के ये प्रत्याशी

उपलब्ध सूची के अनुसार वार्ड 88 से 103 तक कांग्रेस ने महिला, ओबीसी और सामान्य श्रेणी के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इस हिस्से में श्रुति भारद्वाज, प्रकाश बागड़ा, ममता जांगिड़, सीताराम मेहरा, वसीम चौहान और मोहम्मद हनीफ जैसे नाम शामिल हैं।

वार्डकांग्रेस प्रत्याशीकैटेगरी
88श्रुति भारद्वाजअनारक्षित महिला
89प्रकाश बागड़ाअनारक्षित ओपन
90ममता जांगिड़ओबीसी महिला
91सीताराम मेहराओबीसी ओपन
92उषा देवीअनारक्षित महिला
93जितेंद्र शर्माअनारक्षित ओपन
94संतोष सूदओबीसी महिला
95मानवेंद्रअनारक्षित ओपन
96वसीम चौहानअनारक्षित ओपन
97महेंद्र प्रागपुराअनारक्षित ओपन
98राजकुमार शर्माअनारक्षित ओपन
99सतेंद्र सिंहअनारक्षित ओपन
100विनित कुलवालअनारक्षित महिला
101दुर्गेश शर्माअनारक्षित ओपन
102शिला गुर्जरओबीसी महिला
103मोहम्मद हनीफअनारक्षित ओपन

आदर्श नगर में वार्ड 116 से 132 तक 17 नाम

आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में भी कांग्रेस की स्थिति साफ हो गई है। यहां वार्ड 116 से 132 तक 17 प्रत्याशियों के नाम उपलब्ध सूची में दर्ज हैं। इनमें सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के प्रत्याशी शामिल हैं।

वार्डकांग्रेस प्रत्याशीकैटेगरी
116संजीदा पत्नी उमरदराजअनारक्षित महिला
117संजीदा पत्नी गुलाम मुस्तफाअनारक्षित महिला
118सुनीता मावरअनारक्षित ओपन
119इरफान कुरैशीअनारक्षित ओपन
120शीला सैनीअनारक्षित ओपन
121मुकेश विजयअनारक्षित ओपन
122राजकुमार संगतानीओबीसी ओपन
123अंजूअनारक्षित महिला
124कांता पत्नी गिरीराजएससी महिला
125मंजू बानोअनारक्षित महिला
126सोफिया बानोअनारक्षित महिला
127बादल शर्माअनारक्षित ओपन
128मोहम्मद सोहेल मंसूरीअनारक्षित ओपन
129महेश कुमार सामारियाएससी ओपन
130आदित्य कौशिकअनारक्षित ओपन
131पुष्पेंद्र मीणाएसटी ओपन
132दशरथ अटलएससी ओपन

कांग्रेस की रणनीति: एक साथ 150 नाम नहीं, विधानसभा वार सूची

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में अंतिम समय तक मंथन चला। कई विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय नेताओं, पूर्व प्रत्याशियों और संगठन के स्तर पर नामों को लेकर चर्चा होती रही।

यही वजह रही कि नामांकन की समय सीमा खत्म होने तक पार्टी ने सभी 150 वार्डों की एक संयुक्त अधिकृत सूची सार्वजनिक नहीं की। इसके बजाय विधानसभा क्षेत्रवार प्रत्याशियों के नाम सामने आने शुरू हुए।

इस रणनीति के चलते अलग-अलग क्षेत्रों के प्रत्याशियों और समर्थकों को अपने नाम की आधिकारिक पुष्टि के लिए आखिरी समय तक इंतजार करना पड़ा।

आदर्श नगर के बाद किशनपोल की सूची भी आई सामने

इससे पहले आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के नाम भी जारी किए गए थे। किशनपोल क्षेत्र में वार्ड 104 से 115 तक प्रत्याशियों के नाम सामने आए।

कांग्रेस की विधानसभा वार सूची जारी होने के साथ अब जयपुर नगर निगम के कई वार्डों में पार्टी के मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। हालांकि अभी भी शेष वार्डों के अधिकृत नाम सामने आने का इंतजार है।

भाजपा ने सुबह बड़ी सूची जारी कर बनाई थी बढ़त

दूसरी ओर भाजपा ने सोमवार सुबह ही बड़ी संख्या में जयपुर नगर निगम प्रत्याशियों के नाम एक साथ जारी कर दिए थे। इससे भाजपा के कई वार्डों में उम्मीदवारों को लेकर स्थिति कांग्रेस की तुलना में पहले साफ हो गई थी।

कांग्रेस की सूची देर से और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से आने के कारण दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रही।

अब नजर बाकी वार्डों और बागियों पर

कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम सामने आने के साथ ही अब पार्टी के लिए अगली चुनौती टिकट से वंचित दावेदारों को मनाने की होगी। कई वार्डों में एक से ज्यादा नेता टिकट की दौड़ में थे। ऐसे में नाम वापसी की समय सीमा तक बागी प्रत्याशियों की स्थिति भी चुनावी मुकाबले पर असर डाल सकती है।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की पूरी कांग्रेस सूची सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पार्टी ने कितने मौजूदा चेहरों पर भरोसा जताया और कितने नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है।

    Previous
    Next

    Related Posts