Thursday, 27 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने की मुलाकात


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने की मुलाकात

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को भारतीय सेना के थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री और थल सेनाध्यक्ष के बीच हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने जनरल धीरज सेठ का स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts