



टोंक। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए टोंक जिले के सभी 10 नगरीय निकायों में सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 31 अगस्त 2026 तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा किए जा सकेंगे।
नामांकन पत्र निर्धारित दिनों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निकायों के लिए रिटर्निंग अधिकारी और नामांकन प्राप्त करने के स्थान तय कर दिए हैं।
नगर परिषद टोंक के कुल 60 वार्डों के लिए नाम निर्देशन पत्र उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, टोंक के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन प्राप्त करने का स्थान सर्वउद्देश्यीय राजस्व प्रशिक्षणालय (APRTS), टोंक निर्धारित किया गया है।
नगरपालिका मालपुरा में 40 वार्ड हैं। यहां नाम निर्देशन पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, मालपुरा के समक्ष जमा होंगे। नामांकन स्थल अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, मालपुरा का कार्यालय रहेगा।
नगरपालिका टोडारायसिंह में कुल 35 वार्ड हैं। यहां उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, टोडारायसिंह को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नाम निर्देशन पत्र कोर्ट रूम, कार्यालय उपखंड अधिकारी, टोडारायसिंह में स्वीकार किए जाएंगे।
नगरपालिका डिग्गी में 25 वार्ड हैं। यहां नामांकन सहायक कलेक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रैक), निवाई के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन स्थल कार्यालय उप तहसील, डिग्गी रहेगा।
नगरपालिका लाम्बाहरिसिंह में 20 वार्ड हैं। यहां उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, मालपुरा रिटर्निंग अधिकारी होंगे। नाम निर्देशन पत्र नगरपालिका कार्यालय, लाम्बाहरिसिंह में जमा किए जाएंगे।
नगरपालिका निवाई में कुल 40 वार्ड हैं। यहां नामांकन उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, निवाई के समक्ष स्वीकार होंगे। नामांकन स्थल कार्यालय उपखंड अधिकारी, निवाई निर्धारित किया गया है।
नगरपालिका पीपलू में 20 वार्ड हैं। यहां उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, पीपलू रिटर्निंग अधिकारी होंगे। नामांकन कार्यालय उपखंड अधिकारी, पीपलू में जमा किए जाएंगे।
नगरपालिका देवली में 35 वार्ड हैं। यहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर, बीसलपुर परियोजना (पुनर्वास) को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नाम निर्देशन पत्र कार्यालय उपखंड अधिकारी, देवली में स्वीकार होंगे।
नगरपालिका दूनी में 20 वार्ड हैं। यहां उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, देवली रिटर्निंग अधिकारी होंगे। नामांकन स्थल कार्यालय तहसीलदार, दूनी निर्धारित किया गया है।
नगरपालिका उनियारा में 20 वार्ड हैं। यहां नाम निर्देशन पत्र उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, उनियारा के समक्ष जमा होंगे। नामांकन स्थल कार्यालय उपखंड अधिकारी, उनियारा रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण दोनों दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन तिथियों को नाम निर्देशन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थी 27, 29 और 31 अगस्त को ही निर्धारित समय में नामांकन जमा कर सकेंगे।