



बीकानेर। राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने बीकानेर जिले की सभी सात नगरीय निकायों में मतदान की तारीखों में बदलाव किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश के बाद आयोग ने विभिन्न मेलों, तीज-त्योहारों, धार्मिक यात्राओं और सामाजिक संगठनों की मांग को ध्यान में रखते हुए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
नए कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम बीकानेर में अब 11 सितंबर के बजाय 9 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। वहीं जिले की शेष छह नगर पालिकाओं में मतदान की तारीख 9 सितंबर से बदलकर 11 सितंबर कर दी गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के बाद बीकानेर नगर निगम के मतदाताओं को अब 9 सितंबर 2026 को अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। पहले यहां मतदान 11 सितंबर को प्रस्तावित था।
वहीं नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर और नापासर नगर पालिकाओं में अब 11 सितंबर 2026 को वोटिंग होगी। इन छह निकायों में पहले 9 सितंबर को मतदान निर्धारित किया गया था।
नगर निगम बीकानेर — 11 सितंबर की जगह 9 सितंबर
नगर पालिका नोखा — 9 सितंबर की जगह 11 सितंबर
नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ — 9 सितंबर की जगह 11 सितंबर
नगर पालिका देशनोक — 9 सितंबर की जगह 11 सितंबर
नगर पालिका खाजूवाला — 9 सितंबर की जगह 11 सितंबर
नगर पालिका लूणकरणसर — 9 सितंबर की जगह 11 सितंबर
नगर पालिका नापासर — 9 सितंबर की जगह 11 सितंबर
बताया जा रहा है कि मतदान की निर्धारित तारीखों के आसपास जिले में विभिन्न मेले, तीज-त्योहार और धार्मिक यात्राएं आयोजित होनी हैं। इसे लेकर अलग-अलग सामाजिक संगठनों की ओर से भी मतदान कार्यक्रम में बदलाव की मांग की गई थी।
इन परिस्थितियों को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग को मतदान की तारीखों में संशोधन की सिफारिश भेजी थी। आयोग ने सिफारिश पर विचार करते हुए सातों नगरीय निकायों के मतदान कार्यक्रम में बदलाव किया है।