Thursday, 20 August 2026

राजराजेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा कार्यक्रम 21 अगस्त को, राजस्व मंडल सदस्यों और अधिवक्ताओं को दिया निमंत्रण


राजराजेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा कार्यक्रम 21 अगस्त को, राजस्व मंडल सदस्यों और अधिवक्ताओं को दिया निमंत्रण

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। राजस्थान राजस्व बार एसोसिएशन, अजमेर की ओर से राजस्व मंडल परिसर स्थित राजराजेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले सहस्त्रधारा कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को चर्चा की गई। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राजस्व मंडल के अध्यक्ष से मुलाकात कर कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया।

एसोसिएशन की ओर से राजस्व मंडल के सदस्यों, अधिवक्ताओं, मुंशीगण और श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया।

21 अगस्त को होगा सहस्त्रधारा आयोजन

राजस्थान रेवेन्यू बार एसोसिएशन द्वारा जारी निमंत्रण के अनुसार शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को राजराजेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे कांवड़ यात्रा के स्वागत से होगी। इसके बाद पूजा-अर्चना की जाएगी और दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक जलाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित होगा।

शाम को आरती, श्रृंगार दर्शन और भोजन प्रसादी

कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे आरती एवं श्रृंगार दर्शन होंगे। इसके बाद रात 7:15 बजे से सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। बार एसोसिएशन ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

अधिवक्ताओं से की गई सहभागिता की अपील

राजस्थान रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट शंकर लाल जाट ने सभी अधिवक्ताओं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुरेन्द्र शर्मा, धर्मराज शर्मा, दुर्गश्वर शर्मा, जय किशन पारीक, सोहनपाल चौधरी, बार सचिव मनीष पण्डिया, राजेश ओझा सहित कई अधिवक्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts