Thursday, 20 August 2026

मीडिया कवरेज पर पाबंदी और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मूकबधिर पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक करेंगे पैदल मार्च


मीडिया कवरेज पर पाबंदी और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मूकबधिर पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक करेंगे पैदल मार्च

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति और शिक्षा विभाग की ओर से मीडिया कवरेज पर कथित पाबंदी के विरोध में कांग्रेस विधायक दल गुरुवार को प्रदर्शन करेगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक सुबह त्रिमूर्ति सर्किल स्थित मूकबधिर पोद्दार स्कूल पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल सुबह 9 बजे पोद्दार स्कूल पहुंचेगा। यहां स्कूल की व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

मीडिया कवरेज पर पाबंदी का विरोध

कांग्रेस का आरोप है कि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में मीडिया कवरेज पर पाबंदी लगाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी का कहना है कि सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति जनता के सामने आनी चाहिए और मीडिया को कवरेज से रोकना उचित नहीं है।कांग्रेस विधायक दल इसी मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगा।

स्कूलों की बदहाल स्थिति भी बनेगी मुद्दा

कांग्रेस विधायक सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, भवनों की स्थिति, विद्यार्थियों की समस्याओं और अन्य व्यवस्थाओं को भी मुद्दा बनाएंगे। विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन सरकार इन समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही।

पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक पैदल मार्च

मूकबधिर पोद्दार स्कूल के निरीक्षण और विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस विधायक दल पोद्दार स्कूल से राजस्थान विधानसभा तक पैदल मार्च करेगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में होने वाले इस मार्च के जरिए कांग्रेस विधानसभा सत्र के दौरान सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। स्कूलों की स्थिति और मीडिया कवरेज से जुड़ा मुद्दा सदन में भी उठाए जाने की संभावना है।

Previous
Next

Related Posts