



सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का लिया संकल्प
अजमेर। सनातन धर्म रक्षा संघ, अजयमेरू राजस्थान की ओर से बुधवार, 19 अगस्त 2026 को वैशाली नगर स्थित तपस्वी भवन में माताजी नीति अंबा कामाख्या, श्रीकुलम शक्ति पीठाधीश्वर एवं महामंडलेश्वर के स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सनातन धर्म रक्षा संघ के सदस्यों और बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने माताजी का स्वागत-अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सनातन समाज की एकजुटता और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। श्रद्धालुओं ने धर्म और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने तथा नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जोड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीकुलम शक्ति पीठ के सचिव राजीव शर्मा, डॉ. कुलदीप शर्मा, बृजेश गौड़, ललित शर्मा, प्रकाश किशोर खन्ना, महावीर कुमावत, रामसिंह उदावत, एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, राजकुमार चौरसिया, मदनलाल टांक, सुलभा शर्मा, मंजुला व्यास, आशा शर्मा, अरुणा भास्कर, आशा गौड़, अनुराधा मंत्री, सरला शर्मा और मुकेश पंवार सहित बड़ी संख्या में सनातनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सनातन धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संघ के पदाधिकारियों ने माताजी नीति अंबा कामाख्या के अजमेर आगमन और आशीर्वाद को संगठन और श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक बताया।