Thursday, 20 August 2026

साक्षी चौधरी बनीं ‘क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5’, संजना ठाकुर और तन्नू शर्मा रहीं रनरअप


साक्षी चौधरी बनीं ‘क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5’, संजना ठाकुर और तन्नू शर्मा रहीं रनरअप

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। फैशन, ग्लैमर और आत्मविश्वास से सजे ‘क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5’ के ग्रैंड फिनाले में साक्षी चौधरी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। कड़े मुकाबले में संजना ठाकुर को फर्स्ट रनरअप और तन्नू शर्मा को सेकेंड रनरअप चुना गया।

ब्यूटी एवं फैशन कॉन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले गुरुवार को जयपुर के कूकस स्थित लोहागढ़ फोर्ट एंड रिसॉर्ट में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से चयनित टॉप 28 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने रैंप पर अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और फैशन सेंस का प्रदर्शन किया।

टॉप 28 फाइनलिस्ट ने पेश की दावेदारी

ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं 28 प्रतिभागियों ने खिताब के लिए अलग-अलग राउंड में अपनी दावेदारी पेश की। रैंप वॉक के दौरान मॉडल्स ने अपने स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा।

प्रतियोगिता के निर्णायक दौर के बाद साक्षी चौधरी को क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5 का विजेता घोषित किया गया। वहीं संजना ठाकुर फर्स्ट रनरअप और तन्नू शर्मा सेकेंड रनरअप रहीं।

तीन फैशन सीक्वेंस में दिखा अलग अंदाज

प्रतियोगिता के दौरान टॉप 28 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने तीन अलग-अलग फैशन सीक्वेंस में डिजाइनर कलेक्शंस को शोकेस किया। इन सीक्वेंस में पारंपरिक राजस्थानी सौंदर्य और आधुनिक फैशन का आकर्षक मेल देखने को मिला।

मॉडल्स ने आत्मविश्वास और ग्रेस के साथ रैंप पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अलग-अलग परिधानों और थीम के साथ प्रस्तुत किए गए फैशन सीक्वेंस दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहे।

फैशन और टैलेंट का दिखा संगम

ग्रैंड फिनाले में फैशन, ब्यूटी, ग्लैमर, कॉन्फिडेंस और टैलेंट का संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों ने न केवल अपने लुक्स बल्कि व्यक्तित्व और रैंप प्रेजेंस के जरिए भी निर्णायकों को प्रभावित करने की कोशिश की।

कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और रैंप वॉक पर जमकर तालियां बजाईं।

Previous
Next

Related Posts