



बार अध्यक्ष राजीव सोगरवाल और महासचिव दीपेश शर्मा ने जारी किया पत्र, अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर ने अधिवक्ता विकास सोमानी को बार एसोसिएशन में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल और महासचिव दीपेश शर्मा की ओर से पत्र जारी कर सभी सदस्यों को जानकारी दी गई है।
एसोसिएशन ने विकास सोमानी से अपेक्षा की है कि वे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के नियमों एवं उप-नियमों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सहयोग देंगे।
अधिवक्ता विकास सोमानी हाईकोर्ट में कई मामलों में प्रो बोनो के रूप में पक्षकारों की निशुल्क पैरवी कर चुके हैं। विधिक सेवा और जरूरतमंद पक्षकारों को बिना शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता रही है। वे बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की अनुशासनात्मक कमेटी के पूर्व को-ऑप्टेड सदस्य भी रह चुके हैं।
विकास सोमानी को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए जाने पर बार एसोसिएशन के मौजूदा और पूर्व पदाधिकारियों सहित कई अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में अधिवक्ता नरेन्द्र धाकड़, सुधीर जैन, अभिषेक चतुर्वेदी, पी.एल. सैनी, राहुल पारीक, धर्मदत्त शर्मा, दयाल जाखड़ और सुरेश गुर्जर सहित अन्य अधिवक्ता शामिल हैं।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने अपने पत्र में कहा है कि विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विकास सोमानी एसोसिएशन के नियमों और उप-नियमों के अनुरूप सहयोग देंगे। उनके मनोनयन को लेकर अधिवक्ता समुदाय के सदस्यों ने प्रसन्नता जताते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।