Tuesday, 18 August 2026

नागौर के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, मदन राठौड़ ने किया स्वागत


नागौर के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, मदन राठौड़ ने किया स्वागत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

कुचेरा और डेगाना क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- नागौर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती और ऊर्जा

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को नागौर जिले के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी नवागंतुक कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम, डेगाना के पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुचेरा और डेगाना के कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में कुचेरा के भामाशाह गरीब राम मंडा, डेगाना के पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन मंडा, युवा मोर्चा ओबीसी के उपाध्यक्ष शिवजी देशवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुचेरा मनोहर लाल माली तथा डूंगर सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं में मान पुष्पराज टाक (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, कुचेरा), सोहन टाक, नेमाराम मणिया (पूर्व पार्षद, कुचेरा), रामरतन डूकिया (पूर्व पार्षद, कुचेरा), जगदीश गहलोत, राम मेघवाल, भूराराम टाक, नेनाराम बागड़ी, प्रेमसुख कड़वासरा, शिम्भुराम लोमरोड़ (पूर्व पार्षद, कुचेरा), धन्ना खां तैली, वाइत खां, रावतराम रेगर, मेहराम गहलोत, मनोहर आचार्य, सुमर महिया, जोधाराम डूकिया और गुलाब चंद शर्मा शामिल हैं।

मोदी और भजनलाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता

नवागत कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे विकास एवं जनकल्याण के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, महिला और किसान सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और विकास कार्यों से जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

नागौर में संगठन मजबूत करने का संकल्प

भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए नागौर जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

मदन राठौड़ बोले- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनके भाजपा से जुड़ने से नागौर जिले में संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार और संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संभव है। नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से बूथ और स्थानीय स्तर पर संगठन और प्रभावी होगा।

Previous
Next

Related Posts