Tuesday, 18 August 2026

26 IAS अधिकारियों के तबादले, 2 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार


26 IAS अधिकारियों के तबादले, 2 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

26 IAS अधिकारियों के कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश, ऊर्जा, आयोजना, आपदा प्रबंधन सहित कई विभागों में बदलाव, अजमेर-बाड़मेर समेत कई निकायों और जिला परिषदों में भी नई पोस्टिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक (क-1) विभाग ने 17 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर 26 IAS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन किए हैं। इसके साथ ही दो IAS अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

आदेश के अनुसार वरिष्ठ IAS अधिकारी सुश्री नित्या के. (2018) को आयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण से संयुक्त शासन सचिव, ऊर्जा विभाग, राजस्थान, जयपुर लगाया गया है। वहीं डॉ. शिल्पा सिंह (2018) को रजिस्ट्रार, सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, जोधपुर से संयुक्त शासन सचिव, आयोजना विभाग के पद पर लगाया गया है।

उत्साह चौधरी को आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग में जिम्मेदारी

उत्साह चौधरी (2018) को आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित कर संयुक्त शासन सचिव, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, राजस्थान, जयपुर नियुक्त किया गया है।निशार (2019) को जिला परिषद श्रीगंगानगर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (बीड़ा), खैरथल-तिजारा लगाया गया है। धायगुडे स्नेहल नाना (2019) को सचिव, नगर विकास न्यास, अलवर से आयुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

सार्वजनिक निर्माण और चिकित्सा विभाग में भी बदलाव

पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में चल रहे ललित गोयल (2019) को संयुक्त शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है। प्रतिमा वर्मा (2020) को जिला परिषद सवाई माधोपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से निदेशक, चिकित्सा (आईईसी) विभाग, राजस्थान, जयपुर लगाया गया है। वहीं अभिषेक जैन (2020) को जिला परिषद श्रीगंगानगर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

अजमेर नगर निगम को नया आयुक्त

गौरव बुडानिया (2021) को जिला परिषद सवाई माधोपुर से स्थानांतरित कर आयुक्त, नगर निगम, अजमेर नियुक्त किया गया है। आह्वान निवृत्ति सोमनाथ (2021) को जिला परिषद धौलपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन (RITI), जयपुर लगाया गया है। साबुद्दे गौरव रविन्द्र (2021) को जिला परिषद अलवर से स्थानांतरित कर सचिव, नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा नियुक्त किया गया है।

अजमेर विकास प्राधिकरण को नई आयुक्त

रश्मि रानी (2021) को जिला परिषद जैसलमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से आयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर लगाया गया है। इसके अलावा उपखंड अधिकारी स्तर के कई IAS अधिकारियों को जिला परिषदों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें अलवर, उदयपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, जयपुर, धौलपुर, बूंदी और करौली सहित विभिन्न जिलों की पोस्टिंग शामिल है।

2022 और 2023 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

आदेश में 2022 बैच के कई अधिकारियों के पदस्थापन बदले गए हैं। अंशु प्रिया को उपखंड अधिकारी माउंट आबू से रजिस्ट्रार, सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय, जोधपुर नियुक्त किया गया है। सोनिका कुमारी (2022) को उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से अतिरिक्त आयुक्त (वैट एंड आई.टी.), वाणिज्यिक कर विभाग, राजस्थान, जयपुर लगाया गया है। वहीं 2023 बैच के राहुल श्रीवास्तव और सोनू कुमारी के पदस्थापन में भी बदलाव किया गया है।

दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

सरकार ने दो अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी है। निशार (2019) को भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खुशखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराणा निवेश क्षेत्र-क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण, खैरथल-तिजारा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

वहीं राहुल श्रीवास्तव (2023) को उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, माउंट आबू के साथ सचिव, नगर विकास न्यास, माउंट आबू (सिरोही) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आदेश संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है और तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

Previous
Next

Related Posts