Saturday, 15 August 2026

नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुईं वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने फहराया तिरंगा


नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुईं वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने फहराया तिरंगा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचकर आयोजित समारोह में भाग लिया। समारोह के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

वसुंधरा राजे ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

भाजपा मुख्यालय में देशभक्ति का माहौल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भाजपा मुख्यालय में देशभक्ति का माहौल रहा। ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण किया गया और राष्ट्र की प्रगति एवं समृद्धि के लिए संकल्प व्यक्त किया गया।

Previous
Next

Related Posts