



कावड़ यात्रा के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भी धूमधाम से मनाया, मुख्य अतिथि ओमप्रकाश कटारिया ने किया ध्वजारोहण
जयपुर। भास्कर एनक्लेव द्वितीय में दूसरी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कांवड़िये गलता जी से पवित्र जल लेकर कॉलोनी स्थित भास्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया।
कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयकारों और धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। कांवड़ियों ने गलता जी से लाए पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कावड़ यात्रा के साथ ही मंदिर पार्क में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश कटारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भास्कर एनक्लेव द्वितीय के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस समारोह में कॉलोनीवासियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संयुक्त आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश जैन, अजय सिंह, जगदीश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, राजेश श्रीमाली, नीरज टेलर, निरंजन कुमार, पुष्पेंद्र कटारिया, मनीष शर्मा, सुमित शर्मा, संजय मिश्रा, निरंजन सिंह, दिनेश अग्रवाल, सुनीता सिंह, रेखा सोनी, संध्या मिश्रा, सरोज शर्मा, सुनीता टेलर और मंजू श्रीमाली सहित अन्य कॉलोनीवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
