Thursday, 13 August 2026

18 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवती को लिखा पत्र, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का किया आह्वान


18 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवती को लिखा पत्र, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का किया आह्वान

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मुख्यमंत्री बोले—युवा अवस्था सामाजिक दायित्व, अधिकार और अवसरों का नया अध्याय; लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान में सक्रिय भागीदारी जरूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली युवती मुस्कान को पत्र लिखकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उसे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 वर्ष की आयु केवल उम्र का पड़ाव नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व, अधिकार और अवसरों से जुड़ा नया अध्याय है।

पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सफलता के गौरवपूर्ण सफर में अब युवा अपने मताधिकार का उपयोग करने के योग्य हो जाते हैं। उन्होंने इसे नई वैधानिक उपलब्धि बताते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

‘सशक्त युवा, समृद्ध देश के आधार स्तंभ’

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि “सशक्त युवा, समृद्ध देश के आधार स्तंभ हैं।” उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित युवाओं के विचार, दृढ़ संकल्प, सपने और प्रयास विकसित भारत तथा विकसित राजस्थान की नींव को और मजबूत बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की अपील

भजनलाल शर्मा ने अपने पत्र में मुस्कान से आग्रह किया कि वह शीघ्र अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी से ही भारतीय लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी लिखा कि वे भविष्य में व्यक्तिगत रूप से मिलकर युवाओं से संवाद करना चाहते हैं और अवसर मिलने पर उनसे अवश्य मिलेंगे।

उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

पत्र के अंत में मुख्यमंत्री ने मुस्कान को पुनः शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने स्नेह और आशीर्वाद के साथ युवाओं को लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री का यह पत्र युवाओं को 18 वर्ष की आयु पूरी करते ही मतदाता के रूप में लोकतंत्र से जोड़ने और मतदान के प्रति जागरूक करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts