



जयपुर। राजस्थान सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न संभाग एवं जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले समारोहों में ध्वजारोहण के लिए उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर 24 जिलों के लिए नाम तय किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर और उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भीलवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जयपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं—
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक संबंधित मंत्री 15 अगस्त को आवंटित जिला मुख्यालयों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले जिला स्तरीय समारोहों के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं, जिससे प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। संबंधित जिलों में जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।