



जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुमित्रा सिंह से आत्मीय संवाद किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सुमित्रा सिंह का सार्वजनिक जीवन और प्रदेश की राजनीति में योगदान प्रेरणादायी रहा है।
इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।