



प्रदेशभर के सहकारी जिला दुग्ध संघों के अध्यक्ष बैठक में उठाएंगे महत्वपूर्ण मुद्दे, मीडिया के समक्ष साझा की जाएगी आगे की रणनीति
जयपुर। राजस्थान के जिला दुग्ध संघों और दुग्ध सहकारी समितियों के सामने आ रही ज्वलंत समस्याओं एवं विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए सोमवार को जयपुर में विशेष बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
अजमेर जिला दूध उत्पादक संघ के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के पहले चरण में प्रदेश के समस्त सहकारी जिला दुग्ध संघों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में दुग्ध उत्पादकों, सहकारी समितियों और जिला दुग्ध संघों से जुड़े प्रशासनिक, आर्थिक एवं व्यावहारिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अध्यक्षों की बैठक प्रातः 11 बजे होटल कल्याण, जगतपुरा, जयपुर में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न जिलों से आए अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और सुझाव साझा करेंगे। साथ ही दुग्ध सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने तथा लंबित समस्याओं के समाधान के लिए साझा रणनीति पर विचार किया जाएगा।
बैठक के बाद दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें बैठक में हुई चर्चा, दुग्ध संघों एवं सहकारी समितियों की प्रमुख मांगों और भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी मीडिया के समक्ष रखी जाएगी।