Tuesday, 21 July 2026

NEET मुद्दे पर संसद मार्च के दौरान राहुल, प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं की हिरासत, तीन घंटे बाद रिहाई


NEET मुद्दे पर संसद मार्च के दौरान राहुल, प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं की हिरासत, तीन घंटे बाद रिहाई
राहुल गांधी जब रिहा हुए तो गंदे कपड़े और उनके एक पैर में ही जूता था एक जूता पुलिस द्वारा हिरासत के दौरान वही छूट गया था।

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। NEET परीक्षा मुद्दे को लेकर संसद की ओर मार्च कर रहे विपक्षी नेताओं को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल थे।

पुलिस ने अधिकांश नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में रखा, जहां लगभग तीन घंटे बाद रात करीब 9:45 बजे सभी को रिहा कर दिया गया। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था। उनकी रिहाई से पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी उनसे मिलने मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं।

इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार NEET मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन राहुल गांधी ने चर्चा के बजाय प्रदर्शन का रास्ता चुना। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल किया है।

Previous
Next

Related Posts