Monday, 20 July 2026

मांग्यावास रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी और कार्यकारिणी को शाकंभरी माता के महंत दयानाथ महाराज ने शपथ दिलाई


मांग्यावास रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी और कार्यकारिणी को शाकंभरी माता के महंत दयानाथ महाराज ने शपथ दिलाई
मांग्यावास रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी और कार्यकारिणी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मांग्यावास रोड व्यापार मंडल, मानसरोवर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शाकंभरी माता मंदिर के महंत दयानाथ महाराज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी सहित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

महंत दयानाथ महाराज ने कहा कि व्यापार मंडल की नई टीम व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी रूप से संबंधित अधिकारियों और विभागों के समक्ष उठाते हुए उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि व्यापार मंडल की नई टीम आपसी समन्वय, पारदर्शिता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए। साथ ही व्यापारियों के बीच सहयोग, एकता और संवाद को और अधिक मजबूत बनाए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने कहा कि व्यापारियों ने उन्हें और उनकी टीम को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजार क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं के विकास और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दी जाएगी।

समारोह के अंत में अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी विशिष्ट अतिथियों, कार्यक्रम के आयोजकों तथा उपस्थित व्यापारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने व्यापारियों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और निरंतर सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।

Previous
Next

Related Posts