Monday, 13 July 2026

बांसवाड़ा में पूर्व प्रधान हुरतिंग खड़िया की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दी श्रद्धांजलि


बांसवाड़ा में पूर्व प्रधान हुरतिंग खड़िया की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम,  पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दी श्रद्धांजलि

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पोटलिया में शांति यज्ञ, रक्तदान शिविर और निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन
बांसवाड़ा। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ग्राम पोटलिया, कुशलगढ़, बांसवाड़ा में पूर्व प्रधान स्व. हुरतिंग खड़िया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया के पोटलिया स्थित निवास पर आयोजित किया गया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्व प्रधान स्व. हुरतिंग खड़िया की 9वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े योगदान को याद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धांजलि के साथ-साथ जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया, बांसवाड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक अर्जुन सिंह बामणिया, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीय, विधायक नानालाल निनामा, उदयपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुबीर मीणा, पूर्व सांसद ताराचंद भगौरा और विधायक अनीता जाटव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान, ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्व. हुरतिंग खड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया।\

    Previous
    Next

    Related Posts