Wednesday, 08 July 2026

जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. एनएल डिसानिया ने किया सुसाइड


जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. एनएल डिसानिया ने किया सुसाइड

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर और फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. एन.एल. डिसानिया ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल जगत में शोक की लहर है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात डॉ. डिसानिया अपने आवास पर कमरे में अचेत अवस्था में मिले। उस समय उनके परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। परिजन जब घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत खातीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. एन.एल. डिसानिया वर्तमान में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष थे। उनकी मौजूदगी में करीब दो महीने पहले ही एसएमएस अस्पताल में अत्याधुनिक लैब की शुरुआत हुई थी। वे मेडिकल शिक्षा और फोरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे।

घटना की सूचना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

डॉ. डिसानिया के निधन से एसएमएस मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा समुदाय और उनसे जुड़े विद्यार्थियों व सहयोगियों में गहरा शोक है। उनके सहकर्मियों और परिचितों ने इसे चिकित्सा जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।

Previous
Next

Related Posts