Wednesday, 17 June 2026

राहुल गांधी कोटा पहुंचे, दशहरा मैदान में छात्रों से करेंगे संवाद, एयरपोर्ट पर गहलोत-पायलट ने किया स्वागत


राहुल गांधी कोटा पहुंचे, दशहरा मैदान में छात्रों से करेंगे संवाद, एयरपोर्ट पर गहलोत-पायलट ने किया स्वागत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज दोपहर कोटा पहुंचे। वे चार्टर प्लेन से करीब साढ़े तीन बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। 

राहुल गांधी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट लाउंज के भीतर केवल उन्हीं नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिया गया, जिनके नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रशासन को दी गई सूची में शामिल थे। राहुल गांधी जब एयरपोर्ट लाउंज से बाहर निकले और वाहन में बैठने लगे, तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस को कार्यकर्ताओं को दूर हटाना पड़ा और राहुल गांधी के काफिले को एयरपोर्ट से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

एयरपोर्ट से राहुल गांधी स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचे, जहां वे कुछ चयनित विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे दशहरा मैदान में उनका छात्र संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और केवल विद्यार्थी ही कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत
एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत
Previous
Next

Related Posts